सरकार ने 3.60 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी दी, वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल लड़ाकू विमान

सरकार ने 3.60 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी दी, वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल लड़ाकू विमान

नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगले सप्ताह की भारत यात्रा से पहले सरकार ने वायु सेना के लिए फ्रांस से अतिरिक्त बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान राफेल की दो दशक से भी अधिक समय से लटकी पड़ी खरीद के प्रस्ताव को गुरुवार को हरी झंडी दिखा दी। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यहां हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में 3. 60 लाख करोड़ रुपये की लागत से राफेल लड़ाकू विमानों के साथ-साथ नौसेना के लिए आठ पी- 8 आई टोही विमानों , मिसाइलों तथा स्यूडो सेटेलाइट की खरीद को भी मंजूरी दी गयी।

इन प्रस्तावों को आवश्यकता के आधार पर खरीद की मंजूरी दी गयी है। इन खरीद सौदों के पूरा होने से सशस्त्र बलों की युद्धक तैयारी तथा मारक क्षमता कई गुना बढ जायेगी। उल्लेखनीय है कि रक्षा खरीद बोर्ड ने पिछले महीने ही करीब सवा तीन लाख करोड़ रुपये की लागत से फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दी थी। अभी वायु सेना के पास 36 राफेल लड़ाकू विमान हैं। मंत्रालय ने बताया कि परिषद की बैठक में सेना के लिए टैंक रोधी सुरंगों ( वैभव) और टी -72 टैंकों तथा इंफेन्ट्री के लिए युद्धक वाहनों की खरीद को भी मंजूरी दी गयी है।

Next Post

भारतीय नौसेना ने पहली बार बहुराष्ट्रीय संयुक्त टास्क फोर्स की कमान संभाली

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) भारतीय नौसेना ने बहुराष्ट्रीय संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) के अंतर्गत बहुराष्ट्रीय संयुक्त टास्क फोर्स (सीटीएफ) 154 की कमान संभाल ली है। नौसेना ने गुरुवार को बताया कि बहरीन के मनामा स्थित सीएमएफ के मुख्यालय में एक समारोह में भारतीय नौसेना ने बुधवार को टास्क फोर्स […]

You May Like