सिंगोली में डेंगू का कहर, युवक दीपक की इलाज के दौरान मौत

सिंगोली। पिछले कुछ दिनों से नगर में मच्छरों के आतंक और बिगड़ी सफाई व्यवस्था के चलते मलेरिया और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों की बढ़ौतरी शासकीय एवं प्राइवेट चिकित्सालयों में देखने को मिल रही है जिससे नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है। नगर परिषद द्वारा बरसात में डीडीटी का छिडक़ाव और मच्छर रोधी दवाओ के छिडक़ाव के नहीं होने व स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी किसी प्रकार की कोई एडवाइजरी जारी नहीं करने की परिणीति के चलते आज एक युवक को डेंगू होने के कारण अपनी जान गवानी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में इन दिनों डेंगू और मलेरिया के मच्छरों का आतंक फैला हुआ है जिसके कारण हॉस्पिटलों में मरीजों की अच्छी खासी संख्या देखी जा सकती है। इन दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है जिसमें नगर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी दीपक जंगम पिता लादूलाल जंगम उम्र लगभग 26 वर्ष की सोमवार को डेंगू से मौत हो गई।

परिजन कन्हैयालाल जंगम ने बताया कि दीपक की तबियत खराब होने पर उसे स्थानीय निजी चिकित्सालय ले जाया गया था। जहां पर प्लेटलेट्स अधिक कम होने पर चिकित्सक ने उसे अन्यत्र ले जाने के लिए परिजनों से कहा जिसे डॉक्टर की सलाह पर परिजन उसे कोटा ले गये जहां पर डॉक्टर के चेकअप के दौरान डेंगू की आशंका व्यक्त की गई डेंगू की जांच कराई गई डेंगू रिपोर्ट आने से पूर्व ही कोटा में इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया।

Next Post

पारिवारिक फैशन शो में दिखी देश के अनेक प्रांतों की सांस्कृतिक झलक

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर द्वारा जैन छात्रावास में पारिवारिक फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों की संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। प्रतिभागियों ने तमिल, गुजराती, बंगाली एवं राजस्थानी सहित विभिन्न प्रांतों की […]

You May Like