परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों को मिली शैक्षिक सामग्री

सीहोर। शासकीय माध्यमिक शाला कोडिय़ाछीतू में आगामी वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी को ध्यान में रखते परीक्षा पूर्व पेन, कॉपी एवं अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री का वितरण किया गया.शाला प्रभारी संजय सक्सेना ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए परीक्षा पर विस्तृत चर्चा की. अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को विषयवार महत्वपूर्ण बिंदुओं की पुनरावृत्ति कराई इस अवसर पर शाला प्रभारी संजय सक्सेना, शैलेंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह चौहान, डी के मालवीय, शशिबाला नामदेव, फूलवती सेन, माधुरी जोशी, मंजू राठौर एवं सिद्धार्थ रघुवंशी उपस्थित थे.

Next Post

​जनता चौपाल का शंखनाद: महापौर ने किया संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण, अब हफ्ते में दो दिन लगेगी चौपाल

Thu Feb 12 , 2026
इंदौर: शहर की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से महापौर ने आज से जनता चौपाल लगाना शुरू किया. चौपाल की शुरुआत निगम के वार्ड 74 में अहिल्या उद्यान एवं पिपलिया पाला गांव से की. महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा ने स्कूटर के माध्यमसे […]

You May Like