जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत कमानिया गेट के पास नकाबपोश डकैतोंं ने ज्वेलर्स शॉप संचालक पिता-पुत्र को फिल्मी स्टाइल मेें रोककर कट्टा से फायरिंग कर दी। चाकू और हथौड़ी से वार किए। इसके बाद उनसे जेवरातों से भरे तीन बैग लूटकर ले गए। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए शहर के दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वारदात से हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई और रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक पनागर कमानिया गेट मेेंं भूरा ज्वलेर्स शॉप है। जिसके मालिक जय प्रकाश नगर निवासी सुनील सोनी है। मंगलवार रात्रि साढ़े सात बजे वे शॉप बंद कर बेटे संभव सोनी के साथ अपने घर जा रहे थे शॉप से वे जैसे ही निकले तो घात लगाकर बैठे मोटर सायकिल सवार लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। पिता-पुत्र कुछ समझ पाते इसके पहले ही नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हथौड़े से वार करने के साथ चाकू चलाए। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच मोटर सायकिल सवार बदमाश सोने चांदी के जेवरात से भरे तीन बैग छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
कैमरे खंगाल रही पुलिस, गश्त पर उठे सवाल
पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पतासाजी कर रही है। इसके साथ ही सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। इसके अलावा संदेहियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सरेराह हुई इस वारदात के बाद पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ गए है।
संचालक के कंधे में धंसी गोली
नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलर्स शॉप संचालक सुनील सोनी पर फायरिंग की। गोली सीधे उनके कंधे में जाकर धंस गई। इसके बाद बदमाशों ने हथौड़े से पिता-पुत्र पर सिर में वार किया।
हमले में दोनों लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश सोने चांदी के जेवरों से भरे बैग लेकर भाग निकले।
आधे घंटे से रैकी, तीन गाडिय़ों में थे आरोपी
ज्वलेर्स शॉप संचालक के भाई बल्लू सोनी ने बताया कि पांच से आरोपी आंधे घंटे से रैकी कर रहे थे लेकिन उस वक्त कुछ समझ नहीं आया सोचा खड़े होगे। बचाने भाई की बचाव-बचाव की आवाज आई। इसके बाद आरोपियों ने गोली चलाने के साथ हथौड़ा मारा है। सभी आरोपी मुंह बांधे हुए थे। जिन्होंने जेवरों से भरे बैग छीने उसने भाई और भतीजे को बचाने की कोशिश की साथ ही उसने बैग छुड़ाने का प्रयास किया तो एक का चेहरा दिख गया जिसने उसे भी गोली मारने की धमकी दी। पांच से छह आरोपी थी जो तीन गाडिय़ों से पहुंचे।
प्रकरण दर्ज कर तलाश कराई जा रही
पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि कुछ बाइकों से पहुंचे बदमाशों ने लूट की। सोने चांदी से भरे बैग ले गए। आरोपियों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपी की संख्या चार, पांच छह लोगों की शामिल होने की बात सामने आ रही है जांच चल रही है मामले में प्र्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियोंं की तलाश चल रही है।
