बीजेपी राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल ने की कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात, पुराने संगठनात्मक अनुभव किए साझा

भोपाल। भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल ने बुधवार शाम वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री कप्तान सिंह सोलंकी से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक कार्यशैली, पुराने अनुभवों और पार्टी के विभिन्न चरणों से जुड़े प्रसंगों पर चर्चा हुई।

रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में उनके प्रवेश के समय पहली जिम्मेदारी तय करने में तत्कालीन प्रदेश संगठन महामंत्री कप्तान सिंह सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान सोलंकी ने संगठन की कार्य-पद्धति, आचार-पद्धति और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ी अनेक स्मृतियों को साझा किया।

अग्रवाल ने इसे अपने लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक अवसर बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और मार्गदर्शन संगठनात्मक जीवन में नई ऊर्जा प्रदान करता है। मुलाकात के दौरान पार्टी के विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Next Post

लहूलुहान फरियादी को पुलिस ने लॉकअप में डाला, एफआईआर नहीं लिखी, अस्पताल में मौत

Wed Jun 10 , 2026
जबलपुर। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत पिपरिया कला में उधारी के विवाद पर युवक की बेरहमी से पिटाई की और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर करने के बजाए पीडि़त को ही घंटों लॉकअप में बंद रखकर प्रताडि़त किया। बाद में उसे अस्पताल भेज दिया। बुधवार सुबह अस्पताल में युवक की मौत […]

You May Like