शिवपुरी: शिवपुरी के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना सीमा में झांसी के बदमाश वारदात कर यूपी भाग रहे हैं। तीन बाइक सवार बदमाशों ने 73 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया।जानकारी के अनुसार दिनारा थाना सीमा में तिराहा ग्राम आवास निवासी फरियादिया विमला योगी उम्र 73 साल पत्नी देवेंद्र योगी का कहना है कि मैं त्रयोदशी में फुरतला गांव गई थी। वह बल्ली कुशवाह के साथ बाइक से अपने घर गांव दिनारा आ रही थी।
जैसे ही अपने घर के बाहर पहुंची, तभी बाइक से तीन लड़के पीछे से आए। एक बदमाश हेलमेट लगाए था। उन तीनों बदमाशों ने मौसी कहा तो वह रूक गई। उन्होंने हाथ में लिए एक बडा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया। बैग के अंदर एक हैंडी बैग रखा था, जिसमें 1 हजार रु. और घर की चाबियां, मोबाइल रखा था। बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने धक्का देकर गिरा दिया। एक बदमाश ने कट्टे से हवाई फायर कर दिया। इस कारण वह डर गई और तीनों बदमाश झांसी की ओर भाग गए।
