
पथरिया/दमोह। पथरिया नगर में जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, पूरे मार्ग में भगवान जगन्नाथ स्वामी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा नगर के प्राचीन मंदिर जगदीश साला वार्ड नंबर 14 से होते हुए संजय चौराहे व नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुज़री, अतः जनकपुरी वार्ड नंबर 8 में जाकर सम्पन्न हुई।
यात्रा के दौरान कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और चिरौंजी से स्वागत किया व भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियाँ और पारंपरिक वाद्ययंत्र यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहे।यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। और श्रद्धालुओं के द्वारा जोर जोर से जगन्नाथ भगवान के नजयकारें लगाए गए जिससे नगर भर में जगन्नाथ स्वामी के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर महंत गोपाल दुबे,वीरेंद्र दुबे,आशीष शुक्ला,रामसिंह खटीक, निक्कू खटीक, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल हुए
यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की, यात्रा में पथरिया अनुविगीय अधिकारी निकेत चौरसिया, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी, पथरिया थाना से एसडीओपी प्रिया सिंधी , थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
