IDA बंधक प्लॉट बेचकर कॉलोनियों का करेगा विकास

इंदौर:आईडीए दो कॉलोनियों के बंधक प्लॉट बेचकर कॉलोनियों का विकास कार्य करेगा. इसके लिए कलेक्टर ने आईडीए को बंधक प्लॉट बेचने का अधिकार देकर विकास करने के आदेश दिए है.कलेक्टर आशीष सिंह को ग्रीन लाईफ शेल्टर्स प्रालि के अरविंद बाजारी की शिकायत के गई थी. बंजारी में बिचौली हपसी के ग्राम बिहाडिया और अंबेडकर नगर महू की शिव नगर नाम से कॉलोनी काटी, लेकिन विकास कार्य नहीं किया.

उक्त शिकायत के आधार पर कलेक्टर सिंह ने शासन के पास बंधक रखे 22 और 61 प्लॉट राजसात कर आईडीए के बेचने के अधिकार दे दिए. साथ ही आईडीए को उक्त प्लॉट बेचकर दोनों कॉलोनियों में विकास कार्य करने के निर्देश दिए है. आईडीए सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि बाधक प्लॉट का व्ययन कर आईडीए की कॉलोनियों जैसा ही विकास कार्य उक्त दोनों कॉलोनियों में किया जाएगा।

Next Post

HC ने हाउसिंग बोर्ड की गांव पाला खेड़ी योजना को निरस्त किया

Thu Apr 10 , 2025
इंदौर: हाईकोर्ट ने हाउसिंग बोर्ड की गांव पाला खेड़ी में योजना के निरस्त करने के आदेश दिया है. इसके साथ ही 13 साल से जमीन के लिए लड़ रहे किसानों की जमीन मुक्त हो गई. बताया जाता है कि करीब 375 एकड़ जमीन हाउसिंग बोर्ड ने योजना के लिए रोक […]

You May Like