
उज्जैन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को उज्जैन पहुंचे। सदावल हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद उन्हें जुलूस के रूप में शंकराचार्य चौराहा तक ले जाया गया।
इस दौरान मार्ग में करीब 100 से ज्यादा मंचों से उनका स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
