देवी प्रतिमाओं के दर्शन करने उमड़ रही भीड़

शाहगंज। नगर में जगह-जगह विराजित की गई मां दुर्गा एवं काली की मनोहारी प्रतिमाएं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं.

नगर के नव जागृति मंच द्वारा मां काली की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. जगदीश मंदिर में शिवा आश्रम समिति द्वारा रखी नौ देवियों की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. युवा चेतना मंच दुर्गा चौक, विद्युत मंडल कार्यालय, विश्राम गृह मार्ग, दशहरा मैदान, केवट मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, यादव मोहल्ला, वार्ड 1 में भी नयनाभिराम प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं.ं अनेक स्थानों पर भोलेनाथ एवं राधाकृष्ण की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई है.नवरात्रि में प्रतिदिन अखाड़े का भी प्रदर्शन किया जाता है जिसमें नन्हीं-नन्हीं बच्चियों द्वारा भी अपने कर्तव्य दिखाए जाते हैं. नव दुर्गा महापर्व के चलते नगर का माहौल धर्ममय बना हुआ है. नवरात्रि प्रारंभ होने के साथ ही श्रद्धालु खेड़ा पति के दरबार सुबह से ही नर्मदा स्नान कर जल अर्पण करने पहुंच रहे हैं.

Next Post

राठौर अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Sun Sep 28 , 2025
सीहोर. कृषि उपज मंडी स्थित दि ग्रेन मर्चेंट ऐसोसिएशन अध्यक्ष पद के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए. इसमें जीतेन्द्र राठौर निर्वाचित हुए. जीतेन्द्र राठौर को कुल 144 मतों में से 85 मत मिले, जबकि दूसरे प्रत्याशी उमेश यादव को 59 मत हासिल हुए. श्री राठौर 26 मतों से विजयी घोषित […]

You May Like