ग्वालियर में खेली जाएगी गोबर की हर्बल होली

ग्वालियर। ग्वालियर शहर में बसी देश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला में लोग अनोखे ही अंदाज में होली मनाएंगे। यहां रंगों की जगह लोग गाय के गोबर से होली खेली जाएगी। होली तो वैसे रंगों का ही त्योहार माना जाता है लेकिन ग्वालियर जिले में होली पर लोग गोबर से भी होली खेलते हैं। जिसे गोबर होली के नाम से भी जाना जाता है। इस होली को खेलने के लिए दूर-दूर से कृष्ण भक्त यहां पर आए हैं। इस होली की खास बात यह है कि यहां रंग का प्रयोग नहीं होता बल्कि गाय के गोबर से होली खेली जाती है। यह होली पूरी तरह से हर्बल गोबर होता है। इसमें गंगाजल और सुगंधित इत्र का उपयोग किया जाता है।गोबर की गंध को हटाने के लिए इसमें सुगंधित इत्र मिलाया जाता है। गौशाला से जुड़े साधु-संत कहते हैं कि गोबर की होली की परंपरा की शुरुआत खुद भगवान श्रीकृष्ण ने की थी।

Next Post

ग्वालियर में होली पर 2500 से अधिक पुलिस जवान तैनात

Thu Mar 13 , 2025
ग्वालियर। होली के त्योहार और जुमा को देखते हुए ग्वालियर पुलिस एक्टिव मोड में है। महू की घटना को देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए ब्लूप्रिंट बनाया है। 13 और 14 मार्च को ग्वालियर की सड़कों पर ढाई हजार से ज्यादा पुलिस के […]

You May Like