
छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के डुंगरिया रैयत की रहने वाली बालिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि परिजनों के साथ बाइक से जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी अनुसार अंजलि पिता तुलसीराम उइके उम्र 7 साल डुंगरिया रैयत की रहने वाली है। वह अपने परिजनों के साथ बाइक से जा रही थी। इस दौरान पौनार के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची 108 से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
