कठुआ में अचानक आयी बाढ़ में फंसे सात लोगों को बचाया गया

जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश के कारण उझ नदी का जलस्तर बढ़ने से अचानक आयी बाढ़ में फंसे कम से कम सात लोगों को बचा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कठुआ जिले में लगातार बारिश के बाद उझ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे चार महिलाओं समेत सात लोग फंस गये थे , लेकिन राज्य आपदा त्वरित बल के जवानों ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्हें बचा लिया।

मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में भारी बारिश का अनुमान जताया है और जम्मू संभाग के संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और कीचड़ धंसने की चेतावनी जारी की है।

इस बीच मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा, “केंद्र शासित प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कश्मीर के कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।

 

 

Next Post

अनिका को इलाज के लिए 1.55 करोड़ की और जरूरत

Wed Aug 12 , 2026
इंदौर: साढ़े तीन साल की अनिका की जिंदगी बचाने के लिए परिवार को 9.55 करोड़ रुपए के इलाज की जरूरत है. लोगों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से अब तक करीब 8 करोड़ रुपए जुटाए जा चुके हैं, लेकिन इलाज के लिए अभी भी बड़ी रकम की जरूरत है. इसी […]

You May Like