बाहरी चुनौतियों के बाद भी पूंजीगत वस्तु उद्योग की वृद्धि 12-14 प्रतिशत के बीच मजबूत बनी रहेगी: क्रिसिल रेटिंग्स

नयी दिल्ली, 22 मई (वार्ता) रेटिंग फर्म क्रसिल रेटिंग्स का अनुमान है कि वाह्य क्षेत्र की चुनौतियों के बाद भी सरकारी पूंजीगत व्यय, बिजली, खनन, तेल और गैस, धातु और वाहन क्षेत्र में क्षमता का लगातार विस्तार से देश में पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के कारोबार में चालू वित्त वर्ष के दौरान 12-14 प्रतिशत की दर से वृद्धि होगी।

क्रिसिल रेटिंग्स के शुक्रवार को जारी एक परचे में कहा गया है कि देश में डेटा सेंटरों के निर्माण और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के लिए बुनियादी ढांचे के विस्तर जैसे उभरते क्षेत्रों से पूंजीगत सामान का कारोबार बढ़ेगा, इस परचे में कहा गया है, ‘पिछले वित्त वर्ष की तरह इस वित्त वर्ष में भी पूंजीगत सामान उद्योग के लिए 12-14 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि पक्का लगती है।’

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि देश में पूंजीगत सामान उद्योग के कारोबार पर पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों से ग्रोथ पर कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि अलग-अलग तरह के ऑर्डर बुक और पश्चिम एशिया में भारतीय कंपनियों की मौजूदगी सीमित है, जिससे बचाव हुआ है और ज़्यादातर कमाई घरेलू बाज़ार से ही आती है।

क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार पूंजीगत सामान उद्योग का परिचालन मार्जिन इस वित्त वर्ष में 12-13 प्रतिशत के दायरे में रहने की उम्मीद है। क्रिसिल रेटिंग्स के निदेशक आदित्य झावर ने कहा, “ हमें उम्मीद है कि पूंजीगत सामानों का कारोबार करने वाली कंपनियों के राजस्व में इस वित्त वर्ष में 12- 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज होगी। इसकी मुख्य वजह बिजली सेक्टर, खासकर रिन्यूएबल एनर्जी वैल्यू चेन में पूंजीगत खर्च में मज़बूत दोहरे अंकों वाली वृद्धि है। इस वृद्धि को रेलवे और रक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सरकार के बढ़े हुए खर्च से और भी सहारा मिल रहा है। इन क्षेत्रों में इस वित्त वर्ष में पूंजीगत खर्च का आवंटन क्रमशः 11 प्रतिशत और पांच प्रतिशत बढ़ा है। ”

 

 

Next Post

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाये चार विकेट पर 255 रन

Fri May 22 , 2026
हैदराबाद, 22 मई (वार्ता) इशान किशन (79), अभिषेक शर्मा ( 56) और हाइनरिक क्लासन (51) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा […]

You May Like