![]()
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश सेवा का संकल्प दोहराया।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने पीएम को बधाई दी। राधाकृष्णन ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर बधाई प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में गुजरात के SWAGAT मॉडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर PRAGATI, क्लाइमेट एक्शन, योग, बाजरा और काशी-राम मंदिर जैसे सांस्कृतिक पुनरुत्थान के कार्यों का उल्लेख किया गया।
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसके बाद 2014 से वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री हैं।