राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, देर रात रिहा; आकाशवाणी परिसर खाली कराया

नई दिल्ली। वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग से मिलने जा रहे विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा समेत कई नेता आकाशवाणी परिसर में धरने पर बैठे थे, जिन्हें रात करीब 8 बजे बसों में भरकर ले जाया गया। बाद में देर रात सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया और परिसर खाली करा लिया गया।

इससे पहले इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। कांग्रेस के अलावा सपा, राजद, एनसीपी-एसपी, शिवसेना यूबीटी और टीएमसी के सांसद भी मार्च में शामिल हुए। पुलिस ने आकाशवाणी के सामने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि 300 सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं, लेकिन मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने वोट चोरी का आरोप दोहराते हुए कहा कि जब तक मुलाकात नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सरकार पर संविधान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

Next Post

मोदी के 25 वर्ष के सेवा-संकल्प पर आयोजित सभा में शामिल होने रवाना हुए सांसद आलोक शर्मा

Wed Oct 7 , 2026
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रवींद्र भवन में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल होने के लिए सांसद आलोक शर्मा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like