करंट की चपेट में आने से मृत दो युवाओं का अंतिम संस्कार

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत ग्राम भीटा टेमर तिराहा के पास देर रात महाकाली प्रतिमा विसर्जन चल समारोह में ट्राला में लगे लोहे के पाईप में बिजली सर्विस लाईन टकरा जाने से करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। आज पीएम के बाद दोनों के शव उनके घर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई, परिजन शवों से लिपटकर रोते बिलखते रहे, उन्हें यकीन नहीं हो रहा था की हंसी खुशी निकले उनके बेटे अब इस दुनिया में नहीं रहे। नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी गई, चंडी मोहल्ला मुक्तिधाम में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस के मुताबिक ब्रजेश पटैल 45 वर्ष निवासी भीटा टेमर गोराबजार ने बताया कि ग्राम भीटा की महाकाली जुलूस में विसर्जन के लिये गांव से ग्वारीघाट ले जा रहे थे, जुलूस में ग्रामवासियों की काफी भीड़ थी और जुलूस में महिला, पुरूष एवं बच्चे भी थे, जुलूस महाकाली की प्रतिमा ट्राली में रखकर गांव भीटा तिराहा पहुंचे, प्रतिमा के ट्राला में उसका भाई अखिलेश पटेल व देवेन्द्र उर्फ चिंटू विश्वकर्मा भी लोगों के साथ बैठा था, तिराहे के पास मूर्ति जुलूस पार करते समय मूर्ति के पीछे लगी लोहे की पाईप बिजली सर्विस लाईन में टच हो गयी जिससे करंट आ गया, करंट लगने से उसके भाई अखिलेश पटेल उम्र 48 वर्ष एवं देवेन्द्र उर्फ चिंटू विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी भीटा की मौत हो गयी जबकी, 12 घायल हो गए थे।

Next Post

गांजा-शराब तस्कर भाई पकड़ाए 

Mon Oct 6 , 2025
जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त 2 भाईयों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 325 पाव देशी शराब एवं 250 ग्राम गांजा, गांजा बिक्री के 2150 रूपये जप्त किए गए। आरोपी आयुष सोनकर एवं राहुल सोनकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के […]

You May Like