
जबलपुर। गोरखपुर पुलिस ने अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजे के कारोबार में लिप्त 2 भाईयों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 325 पाव देशी शराब एवं 250 ग्राम गांजा, गांजा बिक्री के 2150 रूपये जप्त किए गए।
आरोपी आयुष सोनकर एवं राहुल सोनकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। दोनों आरोपी भाई अपराधी प्रवृत्ति के है। पूर्व से आरोपी आयुष सोनी के विरूद्ध 5 अपराध आबकारी एक्ट एवं जुआ एक्ट के व पियूष सोनकर के आबकारी, जुआ एक्ट, आर्म्स एक्ट के पूर्व से 3 अपराध दर्ज है।
