रक्षाबंधन पर चालान नहीं, दोपहिया चालकों को मिला सुरक्षा का उपहार

सिंगरौली । रक्षाबंधन पर्व पर सिंगरौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अनूठी पहल करते हुए बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ऐसे 100 वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और भविष्य में हर सफर के दौरान हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाया गया।

महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी का एहसास कराया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हेलमेट चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी जरूरी है। निर्धारित गति सीमा का पालन, मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, नशे में वाहन नहीं चलाना और यातायात संकेतों का पालन सुरक्षित सफर के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी, उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सउनि उत्तम सिंह सहित यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

मंगलनाथ ब्रिज से शिप्रा में कूदने वाले युवक की मिली लाश, मंगलवार से जारी थी तलाश

Thu Aug 27 , 2026
उज्जैन। मंगलनाथ ब्रिज से मंगलवार रात शिप्रा नदी में छलांग लगाने वाले युवक की गुरुवार सुबह लाश मिल गई। बुधवार को उसकी तलाश में सर्चिंग अभियान चलाया गया था लेकिन कुछ पता नहीं चला था। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच शुरू की गई है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र […]

You May Like

Play sound