हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

सतना, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक युवक की हत्या के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलगवां कोतवाली पुलिस ने 32 वर्षिय युवक गणेश सिंह की हत्या मे शामिल उसकी छोटी बहन वर्षा सिंह और मृतक के दोस्त नवीन गर्ग को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विदित हो कि 20 जनवरी को कोलगवां थाना क्षेत्र अन्तर्गत संतोषी माता मंदिर के निकट गणेश सिंह मृत अवस्था मे मिला था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक गणेश सिंह अपनी छोटी बहन के चाल चरित्र से परेशान रहता था और उसे नवीन गर्ग से मिलने जुलने से रोकता था जिसके चलते नवीन गर्ग और वर्षा सिंह ने मिलकर गणेश सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी

थी।

Next Post

जय बापू, जय भीम व जय संविधान रैली 27 जनवरी को

Thu Jan 23 , 2025
ग्वालियर, 23 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचारों की अभिव्यक्ति और मौलिक अधिकारों को लेकर प्रदेश व्यापी जय बापू, जय भीम व जय संविधान रैली 27 जनवरी को आयोजित की जायेगी। […]

You May Like