ट्रेन में छूटा जेवरों से भरा बैग, जीआरपी ने लौटाए 6.50 लाख के सामान

इंदौर। नई दिल्ली इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस में छूटा लाखों के जेवरों और नकदी से भरा ट्रॉली बैग जीआरपी इंदौर ने सुरक्षित बरामद कर यात्री को लौटा दिया. बैग में करीब 6.50 लाख रुपए का सामान था.

घटना गुरुवार 21 मई की है, जीआरपी थाना इंदौर के प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात आरक्षक आकाश, राजकुमार और नीरज पंत को ट्रेन नंबर 12416 नई दिल्ली–इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच बी-1 की बर्थ नंबर 54 पर एक लावारिस ट्रॉली बैग होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बैग को सुरक्षित जीआरपी थाने लेकर आई. प्रधान आरक्षक राजीव त्रिपाठी द्वारा बैग की जांच की गई, जिसमें करीब 6 लाख 50 हजार रुपए के सोने के आभूषण और नगदी मिली.

बैग में 22 ग्राम की सोने की माला, 13 ग्राम की चेन पेंडल सहित, 10 ग्राम की एक अन्य चेन और 15,200 रुपए नकद रखे थे. जांच के दौरान बैग में मिले मोबाइल नंबर के आधार पर महिला यात्री राना दामूबेन से संपर्क किया. सूचना मिलने पर वह परिवार सहित जीआरपी थाना इंदौर पहुंचीं और बताया कि वे नई दिल्ली से उज्जैन जा रही थीं. उज्जैन पहुंचने की जल्दबाजी में वे ट्रेन से उतर गईं और ट्रॉली बैग वहीं छूट गया. जीआरपी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई और पंचनामा तैयार कर पूरा सामान सुरक्षित रूप से महिला को सौंप दिया.

Next Post

‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 24 मई को ज़ी सिनेमा पर होगा

Thu May 21 , 2026
मुंबई, 21 मई (वार्ता) फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस रविवार, 24 मई को दोपहर 12 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘दे दे प्यार दे 2’ को टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, साथ ही लव फिल्म्स के […]

You May Like