
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे सिग्मा कान्हा कालोनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक दर्जन श्रमिकों को कुचल दिया। बेकाबू कार चालक मजदूरों को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि नेशनल हाइवे सिग्मा कान्हा कालोनी के पास डिवाइडर ग्रिल पर रंगाई, पुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की कार आई और चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक एवं तेज रफ्तार में चलाते हुए श्रमिकों को कुचल दिया।
