नौकर ने विश्वासघात कर लगाया 8.45 लाख का चूना

गबन की रकम से खरीदा आईफोन, बुलेट, एफआईआर दर्ज

जबलपुर।  लार्डगंज थाना अंतर्गत पड़ाव में सब्जी मंडी   में फूल की दुकान में काम करने वाले नौकर ने विश्वासघात करते हुए 8 लाख 45 हजार 354 रूपये का गबन कर मालिक को चूना लगा दिया और गबन की रकम से आईफोन ओर बुलट खरीद ली। पुलिस ने नौकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।

पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार पटैल 40 वर्ष निवासी न्यूरामनगर अमखेरा गोहलपुर ने लिखित शिकायत की कि उसकी लटकारी के पड़ाव में सब्जी मंडी लार्डगंज में फूल की दुकान है फूल का थोक एवं फुटकर व्यापारी है दीपांशु पटैल उसकी दुकान में जून 2024 से काम कर रहा है जिसे वह 300 रूपये दिन के हिसाब से महीने के 9 हजार रूपये देता था दीपांशु पटैल उसकी दुकान में आने वाले कस्टमरों से कैेश एवं अपने अकाउण्ट में आनलाईन पैसे लेता था  उक्त रूपये अपने व्यक्तिगत उपयोग में खर्च कर दिया करता था जब उसे बहुत ज्यादा घाटा लगने लगा तो शका होने पर चैक किया पता चला कि पिछले 6 माह में कम से कम 8 से 10 लाख रूपये का माल उसकी दुकान से बेच कर दीपांशु पटैल  ने विश्वासघात किया है जिसके सम्ंबध में पूछने पर दीपांशु पटैल  ने बताया कि  व्यक्तिगत उपयोग में पैसा खर्च कर लिया दुकान के रूपयों  से  आईफोन एवं बुलेट मोटर सायकल खरीद ली। शिकायत जांच पर इंडियन बैंक डुमना, आईआईटी केम्पस जबलपुर से दीपांशु पटैल के खाता के ट्रांजेक्शन जानकारी प्राप्त की गई जिसके अनुसार दीपांशु पटैल के इंडियन बैंक के खाता में  अनिल कुमार पटेल की फूल दुकान मे कार्य करने के दौरान कुल 8 लाख 45 हजार 354 रूपये का ट्रांजेक्शन हुआ है जबकि दीपांशु पटैल द्वारा अनिल कुमार पटैल के यहां पर नौकरी की शुरूआत के समय कुल बचत राशि 10 हजार 100 रूपये थी।  दीपांशु पटैल द्वारा अनिल कुमार पटैल के यहां काम करते हुये रूपयों का गबन करना पाये जाने पर आरोपी दीपांशु पटैल के खिलाफ प्ररकरण दर्ज किया गया।

Next Post

विवाह समारोह में चाकूबाजी से मची भगदड़, चार घायल, एक गंभीर

Thu Jan 23 , 2025
नाचने की बात पर उपजे विवाद पर वारदात जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत सरस्वती स्कूल बड़ा पत्थर में विवाह समारोह के दौरान नाचने की बात पर उपजे विवाद पर चाकूबाजी हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए जिसमें से  एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार […]

You May Like