
नाचने की बात पर उपजे विवाद पर वारदात
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत सरस्वती स्कूल बड़ा पत्थर में विवाह समारोह के दौरान नाचने की बात पर उपजे विवाद पर चाकूबाजी हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए जिसमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं वारदात से मौके पर अफरा-तफरी एवं भगदड़ मच गई। जिसका फायदा उठाते हुए हमलावर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि शिवकुमार चौधरी 35 वर्ष निवासी बड़ा पत्थर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह टेंट हाउस का काम करता है। उसके भतीजे प्रशांत चौधरी की शादी की पार्टी सरस्वती स्कूल ग्राउण्ड बड़ापत्थर रांझी मे चल रही थी। नाचने की बात को लेकर सौरव कोल और उसके भतीजे संजय चौधरी का लाला उर्फ संदीप से विवाद हो गया था जिस पर विपिन चौधरी, संदीप उर्फ लाला चौधरी, मोहित केवट, बिट्टू चौधरी एक राय होकर विवाद करने लगा। संदीप उर्फ लाला चौधरी, विपिन चौधरी हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे जिससे बड़े भाई रामबहोर, भतीजे संजय चौधरी, सौरव कोल को चोटें आ गई। इसके बाद चाकू से हमला कर सौरव को गंभीर चोटें पहुंचा दी गई। पुलिस ने प्रकरण दज्र कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
