
इटारसी। नेशनल हाईवे-46 पर शाम 7:30 बजे पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक राधाकिशन चौहान (23) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों युवक सहेली स्टेडियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
गंभीर चोट लगने से राधाकिशन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अशोक के घुटने में रॉड घुस जाने से उसे रेफर किया गया, जबकि मनोज को हल्की चोट आई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
