ब्रेकर पर पीछे से भिड़ा लोडिंग वाहन, चालक की मौत

करनवास। करनवास बस स्टेण्ड स्थित हाईवे पर हुए एक सडक़ हादसे में एक लोडिंग ऑटो वाहन अपने आगे जा रहे वाहन के पीछे से उस समय जा टकराया जब आगे जा रहे वाहन ने स्पीड ब्रेकर पर वाहन को धीमे किया. दुर्घटना में लोडिंग वाहन के चालक का प्राणांत हो गया जबकि दो अन्य सवार घायल हो गये.

पुलिस के अनुसार बीती मध्य रात्रि करीब 2.30 बजे करनवास स्थित बस स्टेण्ड के यहां लोडिंग ऑटो स्पीड ब्रेकर पर अपने आगे जा रहे वाहन में पीछे से जा टकराया. यह लोडिंग वाहन दतिया से बड़ोदा की और जा रहा था.

पानी की मशीन लेने जा रहे थे

वाहन में सवार घायलों के अनुसार यह लोग दतिया निवासी है जो कि बड़ोदा गुजरात पानी की मशीन लेने जा रहे थे तभी यह घटना हो गई. वाहन में तीन लोग सवार थे. इनमें दो आगे और एक पीछे बैठा हुआ था. वाहन चला रहे लाखन सिंह पिता दयाराम कुशवाह उम्र 40 वर्ष निवासी दतिया को गंभीर चोट आने पर ब्यावरा स्थित सिविल अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जबकि वाहन में सवार हरिराम पिता बालचंद कुशवाह उम्र 28 वर्ष एवं प्रमोद कुमार पिता बाबूलाल कोरी उम्र 47 वर्ष निवासी दतिया घायल हो गये. घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार किया गया.

Next Post

खड़े डम्पर से बाईक भिड़ी, युवक की मौत

Mon Aug 11 , 2025
ब्यावरा। सुठालिया रोड पर घुरेल जोड़ के यहां सडक़ किनारे खड़े डम्पर से एक बाईक टकरा गई, दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक का प्राणांत हो गया. जानकारी के अनुसार ग्राम टोंका निवासी युवक राजेश धनगर उम्र 25 वर्ष अपनी ससुराल कोलूखेड़ी गया हुआ था. जब वह बाईक से वापस […]

You May Like