मेडिकल कॉलेज असुरक्षित, ढोल-नारेबाजी के साथ प्रबंधन को जगाने का प्रयास

विदिशा। भ्रष्टाचार उन्मूलन संघर्ष समिति ने मेडिकल कॉलेज से ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकालते हुए कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। रैली में समिति के सदस्यों ने मेडिकल कॉलेज में हो रहे कथित भ्रष्टाचार और सुरक्षा संबंधी लापरवाहियों को लेकर कड़ी नारेबाजी की।

समिति के अध्यक्ष रवि साहू ने बताया कि सतपाड़ा भवन से फायर सेफ्टी विभाग द्वारा तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने आज तक किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। ऐसी स्थिति में कॉलेज परिसर में आगजनी की संभावित घटनाओं को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।

साहू ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के पास लाइट विभाग की एनओसी नहीं है। आग बुझाने वाले सिलेंडर, जिन्हें हर 6 महीने में रिफिल होना चाहिए, उनके सिर्फ कागज बदले जा रहे हैं और रिफिलिंग नहीं कराई जा रही। इससे पूरा परिसर असुरक्षित हो गया है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में भी घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है, जो नियमानुसार प्रतिबंधित है। उन्होंने याद दिलाया कि देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में इसी तरह की लापरवाही के कारण गंभीर हादसे हो चुके हैं।

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों पर जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

Next Post

अपनी ही सरकार में न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं सीधी सांसद के पुत्र : ज्ञान सिंह

Wed Dec 3 , 2025
सीधी।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भाजपा सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जब अपनी ही सरकार में भाजपा सांसद के पुत्र को न्याय के लिए दफ्तर–दफ्तर भटकना पड़े, तो आम जनता का क्या हाल होता होगा, यह समझना मुश्किल नहीं है। उन्होंने […]

You May Like