
जबलपुर। जीआरपी जबलपुर ने भागलपुर एक्सप्रेस में वेंडर से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल सिमाला प्रसाद के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भावना मरावी और पुलिस उप अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में की गई। मालूम हो कि विगत 02 नवंबर को ट्रेन 12336 भागलपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडर ओमवीर सिंह जादौन, निवासी फर्रुखाबाद से दो व्यक्तियों ने धमकाकर 7,200 रुपये लूट लिए थे। रिपोर्ट दर्ज होने पर जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद गौरव उर्फ गुल्लू कोष्टा, उम्र 32 वर्ष निवासी बढ़ई मोहल्ला, फूटाताल, थाना हनुमानताल और नित्तू उर्फ नीतेश विश्वकर्मा, उम्र 40 वर्ष निवासी भानतलैया, बकरा मार्केट, थाना हनुमानताल को गिरफ्तार किया पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना स्वीकार कर ली। वही आरोपियों के कब्जे से 5 हज़ार रुपये नकद बरामद हुए है।
इनका रहा योगदान
कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में टीम सक्रिय रही। उनके साथ टीम में सउनि भागचंद उद्दे, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, अरुण तिवारी, सतेन्द्र सिंह, आरक्षक रविकांत, परशुराम, गोपाल, उमेश, ओमप्रकाश, संजीत, राजकुमार मौजूद थे।
