भारतीय नौसेना की कार रैली का ग्वालियर में स्वागत

ग्वालियर। भारतीय नौसेना की कार रैली का ग्वालियर में भव्य स्वागत किया गया। मुंबई नौसेना डॉकयार्ड की 290 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में “समुद्र की ताकत और पर्वतों की ऊंचाई – सर्फ टू स्नो” कार्यक्रम के तहत निकाली जा रही यह कार रैली शिमला, कल्पा, किन्नौर व चंडीगढ़ होते हुए ग्वालियर पहुंची। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत ने जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनायें प्रेषित कर एवं हरी झण्डी दिखाकर इस कार रैली को आगे के लिये रवाना किया। इस अवसर पर इंडियन नेवी के कॉमोडोर अमिताभ सक्सेना, कैप्टन जॉन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

भारतीय नौसेना की कार रैली में शामिल नौसेना के दल ने ग्वालियर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक किले का भ्रमण किया। साथ ही लाइट एंड साउंड शो भी देखा। इसके अलावा ग्वालियर के अन्य पर्यटन स्थल भी इस दल ने देखे। कार रैली में शामिल दल ने केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया। संवाद के दौरान नौसेना के अधिकारियों ने इंडियन नेवी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Next Post

वेज फ्रीजर में रखा था चिकन, तीन दिन पहले बनी थी ग्रेवी होटल में जांच, मिली कई अनियमित्‍ताएं

Fri Nov 28 , 2025
जबलपुर। जिला प्रशासन के गरूड़ दल द्वारा शुक्रवार को डुमना रोड स्थित हिल्‍टन गार्डन इन होटल का आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में इस होटल के किचन में वेजिटेरियन फ्रिज में चिकन रखा पाया गया, वहीं पैक्‍ड खाद पदार्थों में एक्‍सपाइरी डेट अंकित नहीं पाई गई। होटल के […]

You May Like