175 गुमे मोबाइल पुलिस ने ढूंढ निकाले, धारकों के खिले चेहरे

जबलपुर । 175 गुम मोबाईल पुलिस ने तलाश कर बुधवार को धारकों को वापस लौटाये तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। दरअसल पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा गुम हुए 175 मोबाईल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए गए।इस अवसर पर एसपी सम्पत उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम हो गया है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें।

Next Post

467 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Thu Sep 10 , 2026
जबलपुर। गौरीघाट स्थित शासकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय में बुधवार को प्राचार्य डॉ. एलएल अहिरवार के नेतृत्व में शिशु एवं बाल रोग विभाग द्वारा स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग की विशेषज्ञ डॉ. गीता पांडे एवं डॉ. सुनील जैन ने 467 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वर्ण प्राशन […]

You May Like

मनोरंजन