
जबलपुर। गौरीघाट स्थित शासकीय आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय में बुधवार को प्राचार्य डॉ. एलएल अहिरवार के नेतृत्व में शिशु एवं बाल रोग विभाग द्वारा स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग की विशेषज्ञ डॉ. गीता पांडे एवं डॉ. सुनील जैन ने 467 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वर्ण प्राशन कराया। अपने बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक उत्साहपूर्वक संस्था पहुंचे।
इस दौरान डॉ. सुनील जैन ने अभिभावकों को मौसम में बच्चों में होने वाली सामान्य बीमारियों, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर रहने से वे बार-बार बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
