नमो घाट के आसमान पर गरजेंगे विमान, जमीन पर कड़े होंगे सुरक्षा के इंतजाम

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने नमो घाट और कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान आम लोगों और दर्शकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

वहीं, पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों और घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वाहनों के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थलों को चिह्नित कर वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, यातायात संचालन और मूलभूत सुविधाओं की भी बिंदुवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एयर शो के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार, उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, अधिशासी अधिकारी पीडीडीयू नगर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत सिविल प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Next Post

बीएमसी आठ-नौ अक्टूबर को दक्षिण मुंबई में करेगी सायरन परीक्षण

Thu Oct 8 , 2026
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आठ और नौ अक्टूबर को दक्षिण मुंबई की दो इमारतों में लगाए गए प्रोटोटाइप सायरन प्रणाली की जांच करेगी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि फोर्ट में पुराने सचिवालय और क्रॉस मैदान के पास नागरिक रक्षा कॉलेज इमारत में लगाए गए सायरन […]

You May Like