मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आठ और नौ अक्टूबर को दक्षिण मुंबई की दो इमारतों में लगाए गए प्रोटोटाइप सायरन प्रणाली की जांच करेगी।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि फोर्ट में पुराने सचिवालय और क्रॉस मैदान के पास नागरिक रक्षा कॉलेज इमारत में लगाए गए सायरन एक तय परीक्षण अभ्यास के हिस्से के तौर पर बजाए जाएंगे।
बीएमसी ने एक बयान में कहा कि यह अभ्यास पहले से तय किये गये परीक्षण का हिस्सा है और इसका किसी आपातकाल या आने वाले खतरे से कोई लेना-देना नहीं है।
बयान में फोर्ट और आस-पास के इलाकों में रहने वालों को सलाह दी गई है कि परीक्षण के दौरान अगर उन्हें सायरन सुनाई दे तो वे घबराएं नहीं या कोई नतीजा न निकालें।
