सरपंच-सचिवों के खिलाफ वारंट जारी होने पर जमा हुए 22 लाख

रीवा। जिला पंचायत द्वारा पूर्व सरपंच-सचिवों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. धारा 92 के तहत थानो से जारी हुए वारंट के बाद वसूली की राशि सरपंच और सचिव जमा करने लगे है. लगभग 22 लाख रूपये जमा हो चुके है और अभी राशि जमा करने का सिलसिला जारी है.

जिला पंचायत द्वारा धारा 89 की सुनवाई के दौरान पूर्व सरपंच, सचिवों द्वारा वसूली राशि जमा न करने पर संबंधितों को धारा 92 (2) के तहत थानों में वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के उपरांत 22 लाख 6 हजार 263 रूपये की राशि जमा कराई गयी है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि जनपद जवा अन्तर्गत कंचनपुर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच विनोद सिंह द्वारा 212280 रूपये, जीआरएस दीपक सिंह 212280 रूपये, रायपुर कर्चुलियान अन्तर्गत पूरवा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच श्रीमती सुधा सोनी द्वारा 907830 रूपये, पूर्व सचिव अशोक सिंह द्वारा 530000 रूपये, सिरमौर जनपद अन्तर्गत डिहिया ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सुरेश कुमार द्वारा 243873 रूपये तथा नईगढ़ी जनपद के बधवा कोठार ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव दिलीप पटेल द्वारा एक लाख रूपये की राशि जमा कराई गयी है.

Next Post

एनडीपीएस एक्ट का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

Mon Nov 3 , 2025
रीवा। अमहिया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे ईनामी आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 75 सौ रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था. पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरारी काट रहा था. अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।