एनडीपीएस एक्ट का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

रीवा। अमहिया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे ईनामी आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 75 सौ रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था. पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरारी काट रहा था.

अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना अमहिया के अपराध क्रमांक 260/25 धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम में फरार ईनामी आरोपी छोटिया सोंधिया उर्फ सेझा मानस भवन के पास रोड के किनारे खड़ा है. सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना अमहिया पुलिस द्वारा मानस भवन के पास पहुंचकर जैसे ही आरोपी छोटिया सोंधिया को पकडऩे का प्रयास किया गया, आरोपी द्वारा पुलिस को देखते ही अमहिया नाले में छलांग लगा दी गई. जिसे काफी मसक्कत के बाद घेराबंदी कर थाना अमहिया पुलिस द्वारा ईनामी आरोपी छोटिया सोंधिया उर्फ सेझा पिता बृजनंदन सोंधिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम चुआ परिहारन टोला थाना गोविंदगढ़ हाल बंधान मोहल्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है.

Next Post

सीसुब अकादमी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Mon Nov 3 , 2025
ग्वालियर। सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में आज से दो दिवसीय सीमा संवाद पर राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरूआत हुई। इस सीमा संवाद संगोष्ठी का शुभारंभ अकादमी के निदेशक एडीजी डा. शमशेर सिंह ने किया। बीएसएफ द्वारा आयोजित इस सीमा संगोष्ठी में सीमा प्रबेधन में भविष्य में आने वाली चुनौतियों तकनीकी […]

You May Like