
भोपाल। हनुमानगंज थाना इलाके में एक पति ने घरेलू विवाद करते हुए अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.
जानकारी के मुताबिक फूटा मकरा के पास रहने वाले पति पत्नी के बीच मंगलवार को घरेलू विवाद हो गया. देर रात को आरोपी पति ने गुस्से में अपनी 45 वर्षीय पत्नी पर ब्लेड़ से हमला कर दिया. इस हमले में पत्नी के चेहरे और हाथ-पैर पर घाव हो गए. हमला करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. पड़ोसियों की मदद से उसकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हनुमानगंज थाना पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है.
