नयी दिल्ली, 18 नवम्बर (वार्ता) केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अविनाश लवानिया को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मंगलवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने आदेश जारी किया।
डीओपीटी के अनुसार श्री लवानिया को केंद्र सरकार की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति योजना के तहत पांच वर्ष की अवधि के लिए या फिर अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर नियुक्त किया गया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि उन्हें वर्तमान दायित्वों से तुरंत कार्यमुक्त किया जाए ताकि वे नयी जिम्मेदारी संभाल सकें।
श्री लवानिया 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मध्यप्रदेश कैडर में विभिन्न महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सेवाएँ दे चुके हैं। कृषि मंत्रालय में उनकी नियुक्ति से मंत्रालय को उनके व्यापक अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।
