इंटक ने निगाही प्रबंधन को 16 सितम्बर तक का दिया समय

सिंगरौली: राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ (आरसीएसएस) ने निगाही परियोजना के जीएम कार्यालय के सामने गेट मीटिंग आयोजित की। इंटक यूथ प्रदेशाध्यक्ष लाल पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रबंधन को 16 सितम्बर तक का समय दिया गया।

सिंह ने कहा कि आवास आवंटन, कॉलोनी रखरखाव, साफ-सफाई, कोयला ढुलाई में लगे संविदा कर्मियों की ड्यूटी 12 से 8 घंटे करने, डीपीएस स्कूल के प्राचार्य की सेवावृद्धि का विरोध और लंबित जांच जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा तक समाधान नहीं हुआ तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

प्रमुख सचिव नरहरि ले रहे जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक

Fri Sep 12 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर-चंबल संभाग में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी. नरहरि द्वारा आज प्रात: 11 बजे से होटल तानसेन के सभाकक्ष में ली जा रही है। बैठक में संभागीय आयुक्त मनोज खत्री भी विशेष रूप से […]

You May Like