वृद्धावस्था पेंशन लेने निकला वृद्ध अस्पताल के पास बेसुध मिला

 

सतना . वृद्धावस्था पेंशन लेने घर से बैंक जाने के लिए निकले टिकुरिया टोला क्षेत्र के वृद्ध 8 घंटे बाद जिला अस्पताल के निकट बेसुध अवस्था में पाए गए. परिजनों ने वृद्ध के साथ किसी तरह की अनहोनी की संभावना से इंकार भी नहीं किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के टिकुरिया टोला क्षेत्र में कंधी गली पटेल डेयरी के निकट रहने वाले 85 वर्षीय वृद्ध सौखी लाल कनौजिया पिता स्व. रामचनर मंगलवार की सुबह अपने घर से निकले थे. परिजनों के अनुसार सौखी लाल को वृद्धावस्था पेंयान मिलती है. जिसे प्राप्त करने के लिए वे अपने घर से कृष्ण नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में गए थे. लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजन चिंतित होने लगे. कुछ देर तक इंतजार करने के बाद वृद्ध के नाती जीतेंद्र ने खोजबीन शुरु की. घर से लेकर बैंक तक के रास्ते पर खोजते हुए बैंक पहुंचकर जानकारी लेने का प्रयास किया गया. लेकिन वहां पर वृद्ध के संबंध ममें कोई जानकारी नहीं मिल सकी. लिहाजा सभी संबंधित रास्तों पर वृद्ध के बारे में खोजबीन की गई. लेकिन कहीं कोई पता नहीं चलने पर सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जाने लगा. इसी दौरान लगभग 8 घंटे बाद परिजनों को इस बात की जानकारी मिली कि जिला चिकित्सालय के मंदिर के पास एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है. मौके पर पहुंचे परिजनों ने वृद्ध की पहचान सौखीलाल के तौर पर की. उनका उपचार कराए जाने के बाद परिजनों द्वारा इस बात की संभावना जताई गई कि वृद्धावस्था के चलते संभवत: वे रास्ता भटक गए होंगे. वहीं अवस्था और मौसम की प्रतिकूलता के कारण वे अचेत हो गए होंगे. उनके साथ क्या हुआ यह तो उनके सामान्य होने के बाद ही मालुम हो सकेगा.

Next Post

NSS के स्वयंसेवको ने ग्राम वासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया

Wed Mar 26 , 2025
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के परियोजना कार्य के अंतर्गत सीर गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर गांव में जागरूकता रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों द्वारा […]

You May Like