
सुसनेर।नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया के भाजपा छोडक़र कांग्रेस में जाने के बाद मंगलवार की दोपहर 2 बजे नगर परिषद अध्यक्ष सिसोदिया ने कांंग्रेस पार्षद इबादउल्ला खान, नईम अहमद मेव, राकेश कानुडिया व पार्षद प्रतिनिधि मोहसिन खान की मौजूदगी में परिषद की पीआईसी को भंग करते हुए इस संबंध में आवेदन पत्र सीएमओ ओपी नागर को सौंपा है.
नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने अपने पत्र में बताया कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 355 के साथ पठित धारा 70 तथा 110 द्वारा प्रदत्त शक्तियों एवं नियम 1998 के तहत नगर परिषद सुसनेर हेतु निकाय के कामकाज में सुविधा जनक संचालन हेतु नगर परिषद अध्यक्ष के पत्र क्रमांक 1 में दिनांक 16 अगस्त को प्रेसिडेन्ट इन काउसिंल का गठन किया किया गया था, उससे में प्रेसिडेन्ट इन काउसिंल सदस्यों के कार्यों से संतुष्ट नहीं हूं. इस कारण से में पीआईसी को भंग करती हूं, नवीन पीआईसी के गठन के लिए पृथक से आदेशित किया जाएगा.
