आज देर रात खुलेंगे तिघरा बांध के गेट

ग्वालियर। जिला प्रशासन ने लगातार वर्षा के चलते एक बार फिर से तिघरा डैम के फुल होने के बाद आज देर रात तिघरा डैम के गेट खोलने की तैयारी पूर्ण कर ली है।तिघरा डैम का वर्तमान लेवल 739.70 फ़ीट है। तिघरा बांध में हो रही जल आवक, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने बांध के जलद्वारों को आज रात्रि कभी भी खोलकर अतिरिक्त जल की निकासी की जा सकती है। अतिरिक्त जल की निकासी जल आवक अनुसार की जावेगी। उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा। सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सूचित किया गया है।

जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना हैं तो जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा व ग्राम बामोर हैं।

Next Post

त्रिपुर सुंदरी मंदिर का हो जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर। हिंदू धर्म सेना मध्यप्रदेश एवं त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर समिति द्वारा 11वीं शताब्दी से स्थित प्राचीन माँ राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण संबंधी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि माँ त्रिपुर सुंदरी मंदिर केवल जबलपुर ही नहीं बल्कि […]

You May Like