मुड़ियाखेड़ा रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, हमीदिया अस्पताल में भर्ती

सलामतपुर। रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात 25 वर्षीय विष्णु लोधी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, विष्णु दीवानगंज स्थित एक मिनी मार्ट में काम करता है और रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान नहर की पुलिया के पास 3-4 हमलावरों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की, जिससे उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। पहले सांची सिविल अस्पताल और फिर विदिशा रेफर किया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर भोपाल हमीदिया भेजा गया। सलामतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और एक संदिग्ध युवक से पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने मामले की पुष्टि की है।

Next Post

रबी सीजन की तैयारी में जुटे किसान, खेतों में गूंज रही ट्रैक्टरों की आवाज़

Thu Nov 6 , 2025
सिलवानी। दीपावली पर्व समाप्त होते ही क्षेत्र के किसान रबी फसलों की तैयारी में पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। खेतों में दिनभर ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है और किसान गेहूं व चने की बोवनी के लिए खेतों की जुताई और हकाई में व्यस्त हैं। कई किसानों ने […]

You May Like