MP Police Jobs: मप्र पुलिस विभाग में 9662 पदों पर भर्ती की मंजूरी, ESB जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

भोपाल:मप्र सरकार ने पुलिस विभाग में 9662 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इनमें सर्वाधिक 8500 आरक्षक (जनरल ड्यूटी एवं चालक) के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) शीघ्र विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा।आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पुलिस मुख्यालय में आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में विभाग के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद गृह विभाग ने विभिन्न श्रेणियों के कुल 9662 पदों पर भर्ती की मंजूरी संबंधी चार अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। स्वीकृत पदों में 7500 आरक्षक (जनरल ड्यूटी), 1000 आरक्षक (चालक), 655 स्टेनो संवर्ग तथा 507 सूबेदार एवं उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) के पद शामिल हैं।इन पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा। अधिसूचना में आवेदन की तिथियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पद्धति तथा चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार का लक्ष्य पुलिस विभाग में 18 हजार रिक्त पदों को भरना है। वर्तमान में 9662 पदों पर भर्ती को स्वीकृति दी गई है, जबकि शेष रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी आगामी चरण में पूरी की जाएगी।

Next Post

दिल्ली पुलिस और RAF की बर्बरता के खिलाफ CJP का बड़ा एक्शन, पुलिसकर्मियों की पहचान के लिए विशेष वेबसाइट लॉन्च करने का ऐलान

Fri Jul 24 , 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर 20 जुलाई को हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने पुलिस और आरएएफ (RAF) की इस हिंसा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने का बड़ा ऐलान किया है। […]

You May Like