सड़क की मरम्मत किए बिना ठेकेदार ले गया सामान

इछावर।तहसील अंतर्गत ग्राम फांगिया में प्रधानमंत्री योजना के तहत कई सालों पहले सड़क बनाई गई थी. जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. पंचायत से लगाकर बी ग्राम इमली चौराहा तक मरम्मत कार्य कराने रोड़ को जेसीबी से खुदवाया. ठेकेदार रेत, सीमेंट और मशीनरी ले आया. दो दिन सारा समान वहीं पड़ा रहा. इसके बाद ठेकेदार सारा सामान बटोरकर ले गया और जेसीबी से खोदा गया रोड ऐसे ही छोड़ गया.

खुदे पड़े रोड़ से ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.कुछ लोगों ने सामान ले जाते समय विरोध किया पर उनसे ठेकेदार के मजदूरों ने कहा कि पहले दूसरा ग्राम का रोड़ बना कर आएंगे फिर यहां का बनाएंगे और अब बोल रहे हैं कि यह रोड़ कैंसिल हो गया. इधर प्रधानमंत्री सड़क योजना के इंजीनियर महेश गोयल का कहना है कि फांगिया की सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना की नहीं है हमने गलती से वहां सामान डलवा दिया था.

दीपावली के बाद शुरू होगा काम

प्रधानमंत्री सड़क योजना के ठेकेदार ने ग्राम की क्षतिग्रस्त सड़क को खुदवा कर फिर से बनवाने के लिए सामान डलवाया था. अब यहां से सामान भरकर अन्य जगह ले गए हैं. पर हमारी बात उनसे हुई है तो उन्होंने बोला है हम दीपावली के बाद बनाएंगे.

राजेन्द्र विश्वकर्मा,
पंचायत सचिव, फांगिया

Next Post

उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया रासेयो दिवस

Thu Sep 25 , 2025
सीहोर।शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की वर्षगांठ मनाई गई. कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्वयंसेवक दर्शना दोहरे, जानवी बैरागी एवं प्रीति परमार द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई. मुख्य अतिथि समाजसेवी अखिलेश राय एवं विशेष अतिथि डॉ.गगन नामदेव, प्राचार्य सुनीता जैन, डॉ राजेंद्र […]

You May Like