अंबेडकर जयंती से प्रदेश के ट्राइबल इलाकों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र

भोपाल,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को जन औषधि दिवस पर रेडक्रॉस अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश के ट्राइबल ब्लॉक में और 89 जन औषधि केंद्र खोलने का काम सरकार करेगी। उन्होंने कहा 2014 में जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली है, तब से उन्होंने गरीबों के जीवन को बदलने का काम किया है। सही मायनों में प्रधानमंत्री गरीबों के मसीहा बनकर उभरे हैं। शर्मा ने कहा कि आज देश भर में 15 हजार जन औषधि केंद्र पर 30 से 80 प्रतिशत तक सस्ती दवाईयां मिल रही हैं। आज 5 हजार की दवाईयां जन औषधि केंद्र पर मात्र 500 रुपए में उपलब्ध हो जाती है। जन औषधि केंद्र में सभी 2027 जेनेरिक दवाईयां डब्ल्यूएचओ और जीएमपी सर्टिफाइड हैं और जिसका लाभ लोग उठा रहे हैं और सालाना यहां के रिकॉर्ड की बात की जाए तो यह आंकड़ा 2 करोड़ से साढ़े 7 करोड़ तक पहुंच चुका है। प्रदेश में 450 जन औषधि केंद्र हैं और 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ट्राइबल ब्लॉक में और 89 जन औषधि केंद्र खोलने का काम सरकार करेगी। उन्होंने कहा डॉक्टरों से मिलकर जेनेरिक दवाइयां लिखने का आग्रह करेंगे। आज का दिन ऐतिहासिक है और पूरे देश भर में जन औषधि केंद्रों पर जनप्रतिनिधि पहुंचकर जेनेरिक दवाइयों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

Next Post

पनगढ़िया ने की भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना

Fri Mar 7 , 2025
उज्जैन, 07 मार्च (वार्ता) महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने सपत्नीक भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उनके साथ वित्त आयोग के सचिव कुमार विवेक ने भी बाबा महाकाल की पूजा कर अभिषेक किया। श्री महाकालेश्वर प्रबन्धन समिति की ओर […]

You May Like