नशे से दूर रहने के प्रति लोगों को जागरूक करने वाले विद्यार्थी को कलेक्टर, एसपी ने किया सम्माननित

पांढुरना, मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए गए नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत पांढुरना के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोगों को नशे से दूर रहने पिछले 15 दिनों से जारी जागरूकता अभियान को देख गुरुवार को इस अभियान के समापन अवसर पर नगर के इंदिरा मंगल कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह मे जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ तथा जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद्र परिहार द्वारा इन सभी छात्रों को सम्माननित किया गया ।

गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई 26 तक चालाए गए विशेष अभियान के तहत प्रदेशवासियों को नशे से दूर रहने जागरूकता अभियान चलाया था । इसी के तहत नगर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के छात्रों ने समाज तथा विशेष कर युवाओं एवं विद्यार्थियों में बढ़ते नशे के दुष्ट प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य चलाए गए इस अभियान में जन जागृति के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से-नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, विभिन्न प्रतियोगिताएं रंगोली, पेंटिंग, पोस्टर, स्लोगन, निबंध, भाषण आदि के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इस अभियान के समापन अवसर पर गुरुवार 30 जुलाई 2026 को जिला कलेक्टर नीरज वशिष्ठ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद्र परिहार के हस्ते नगर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं जिसमें कुमारी नंदिनी कुमरे, चेतना बालपांडे, मयूरी कठाने, टीना डाबरे, अलवीरा परवीन काजी, मृणाली घोड़े, काजल वंजारी, मानसी बाकरे, मीनक्षी ढोमने,विशाखा विश्वकर्मा, यात्रिका राऊत, वैष्णवी उईके,वनिता बांद्रे, मृणाली घाटोडे, नंदिनी ढोके,सोनम गिरारे, नन्दनी गोरे,रेशमा बोरीवार,साक्षी भादे,हेमपुष्प भांगे, श्याम दलवी,हेमराज कोकोड कामेश भादे इन सभी को छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, एस डी ऒ पी बृजेश भार्गव, एसडीएम अलका एक्का,आदि विभाग के प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

इस कार्यक्रम के समापन के पहले गणमान्य नागरिको, पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीयों तथा महाविद्यालयों एवं स्कूलों के उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की सामुहिक शपथ भी दिलाई गई।

Next Post

स्टेडियम के पास नशा बेच रहा आरोपी गिरफ्तार

Thu Jul 30 , 2026
सतना, एक ओर जहां नशीले पदार्थों के विरुद्ध जारी ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत तकरीबन हर दिन कहीं न कहीं पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ तस्कर ऐसे भी हैं जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. मामले का काबिलेगौर पहलू यह सामने आ […]

You May Like