जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत पुरवा निवासी एक युवती से सगाई के बाद रिश्ता तोड़ दिया गया। कार्यक्रम के दौरान 6 लाख 72 हजार रूपए भी लिए गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम पुरवा गढ़ा निवासी युवक ने लिखित शिकायत की कि उसकी बहन 31 वर्ष की शादी वर्धमान जैन निवासी मकरोनिया सागर के साथ हुयी थी रिश्ता तय होने के बाद सगाई कार्यक्रम जबलपुर में सम्पन्न हुआ था सगाई तक वर्धमान जैन, महेन्द्र जैन, कोकिला जैन, अनेकांत जैन के द्वारा 6 लाख 72 हजार रूपये लेन देन एवं कार्यक्रम में खर्च हुये थे
बाद आरोपीगणों द्वारा उसकी बहन का शादी का रिश्ता तोड़ दिये तथा उक्त लेने देन व कार्यक्रम में की राशि लौटाने से मना करने पर हम लोग एवं उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं।शिकायत पर आरोपी वर्धमान जैन, महेन्द्र जैन, कोकिला जैन, अनेकांत जैन सभी निवासी मकरोनिया सागर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
