
नवभारत, दमोह.थाना जबेरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ पर कार्यवाही. बोलेरो चौ पहिया वाहन सहित 10.400 किग्रा गांजा ज़ब्त किया. 01 जनवरी 2024 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर श्री सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर थाना प्रभारी जबेरा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सूचना की तस्दीक उपरांत अभियुक्त दिनेश साहू उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्र.01 थाना जबेरा, नीतेश पिता मुन्ना लाल अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला थाना जबेरा द्वारा बोलेरो टीयूवी क्र. एम. पी. 28 सी.ए. 3640 से 10 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते पाया गया.दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल जब्त किए जाकर 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट की कार्यवाही की गई है. दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर 01 दिवस का रिमांड लिया गया है.दोनों अभियुक्तों से लगभग 7 लाख रुपए की मशरूका जब्त की गई.उल्लेखनीय भूमिका में उप निरी विकास सिंह चौहान थाना प्रभारी जबेरा, उप निरी. आलोक तिरपुडे चौकी प्रभारी सिंग्रामपुर सउनि अशोक सिंह, प्र. आर. कल्याण, संतोष, सतीश नामदेव, नारायण, रणधीर, आरक्षक वरिन्द्र बाडेकर, अनमोल, निशांत, वरिना स
