पुराने विवाद को लेकर महिलाओं पर हमला, एक ही परिवार के आठ लोग घायल

विदिशा। गुलाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8 बजे पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक ही परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब आठ लोग घायल हो गए।

घायल आज शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सीएसपी अतुल सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ितों का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर बीजेपी नेता छत्रपाल शर्मा के भतीजों ने डंडों, फरसा और तलवार से हमला किया।

पीड़ितों ने बताया कि घटना की शिकायत गुलाबगंज थाने में करने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई, जिसके चलते वे एसपी कार्यालय पहुंचे। सूचना मिलते ही सीएसपी अतुल सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों से चर्चा कर उनका हाल जाना।

सीएसपी ने कोतवाली व गुलाबगंज पुलिस को मौके पर बुलवाकर घायलों का इलाज करवाया और हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Next Post

मंत्री नारायण सिंह के काफिले पर पथराव

Sat Nov 29 , 2025
ग्वालियर। प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के काफिले पर पथराव हो गया। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र की है, जिसमें एक नशेड़ी युवक द्वारा बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया गया। हालाकि पुलिस द्वारा तत्काल उसे हिरासत में ले लिया गया। चूंकि वह बेहद नशे में था, जिससे उसे […]

You May Like