![]()
मंदसौर। अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि, शासन की इस महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत मन्दसौर में 889 ग्रामो को सम्मलित किया गया जिसमें मन्दसौर ग्रामीण में 116, मन्दसौर नगर में 39, सीतामऊ में 160, सुवासरा में 75, शामगढ में 93, गरोठ में 98 भानपुरा में 79 एवं मल्हारगढ में 169 ग्राम सम्मलित है। इन ग्रामो में वर्ष 25 सितम्बर 2018 से पूर्व में निवासरत समस्त परिवारों को सम्पत्ती कार्ड दिया जा रहा है।
पात्र परिवारों की संख्या मन्दसौर जिले में 2,22,065 (दो लाख बाईस हजार पैसठ) है जिन्हे आबादी क्षेत्र में उनकी सम्पत्ती का प्रापॅटी कार्ड 18 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति एवं मन्दसौर क्षेत्र के लोकसभा सासंद सुधीर गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में प्रदान किया जावेगा।
स्वामित्व कार्ड वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे महू नीमच रोड मन्दसौर में आयोजित होना है।
इसके अतिरिक्त भी प्रत्येक विकासखण्ड व जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी दिनांक 18/01/2025 को यह सम्पत्ती कार्ड का वितरण एक साथ रखा जावेगा। साथ ही “मेरी पंचायत मेरा एप” का प्रशिक्षण भी उक्त स्वामित्व योजना में सम्पत्ती कार्ड वितरण के दौरान किया जावेगा। जहां 2,22,065 (दो लाख बाईस हजार पैसठ) परिवार लांभाविंत जो कलेक्टर गाईड लाईन अनुसार राशि रुपये 27514102178 (करोड में) की सम्पत्ती का हित लाभ भी हितग्राहियों को वितरण किया जावेगा।
